270 मरीजों का उपचार
कोलकाता, 12 जनवरी। स्वामी विवेकानंद जी के जन्मोत्सव के अवसर पर गंगा मिशन की ओर से सोमवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। विवेक सनहाटी के सहयोग से आयोजित इस शिविर में लगभग 270 रोगियों की जांच की गई।
कोऑर्डिनेटर अजय दिवाकर ने बताया कि शिविर में आए सभी रोगियों की शुगर टेस्टिंग, सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई तथा सभी को मुफ्त दवाइयां प्रदान की गईं। नेत्र परीक्षण के दौरान 40 रोगियों को चश्मे की आवश्यकता पाई गई, जबकि 12 रोगियों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। मोतियाबिंद से पीड़ित रोगियों के ऑपरेशन कोलकाता स्थित मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल में निःशुल्क किए जाएंगे।
कोऑर्डिनेटर अजय दिवाकर ने बताया कि गंगा मिशन के मानद राष्ट्रीय सचिव प्रहलाद रॉय गोयनका की प्रेरणा से आयोजित इस इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. शंकर मंडल एवं डॉ. सुकांतो राय का सराहनीय योगदान रहा।
