बाइक चोरी के आरोपी को पीटा

गिरिडीह, 20 सितंबर।  नगर थाना क्षेत्र के चंदौरी रोड स्थित एक गली में रविवार को  स्थानीय दुकानदारों ने बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को  पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर थाना ले गई।

इस दौरान घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद आरोपी को थाने ले जाकर मामले की जांच शुरू की गई।

जानकारी के अनुसार, बीते 11 सितंबर की दोपहर चंदौरी रोड स्थित एक गली से एक बाइक चोरी हो गई थी। बाइक चोरी की घटना के बाद बाइक मालिक ने नगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी।

बताया जाता है कि चोरी की घटना के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध युवक का चेहरा कैद हुआ था। बाइक मालिक और स्थानीय दुकानदारों के पास सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान से संबंधित जानकारी थी।