फरार आरोपी गिरफ्तार

बोकारो, 23 मई। बोकारो जिले के बालीडीह थाना पुलिस ने अपहरण और मारपीट मामले में करीब दो साल से फरार चल रहे आरोपी अभय पाण्डेय को गिरफ्तार किया है।

डीएसपी मुख्यालय पवन कुमार ने बताया कि15 अक्टूबर 2024 को बालीडीह थाना में दर्ज मामले में आरोपी और उसके सहयोगियों पर अंकित सिंह का अपहरण कर मारपीट करने, नगदी छीनने और मोबाइल से यूपीआई के जरिए पैसे ट्रांसफर करने का आरोप लगाया गया था। घटना के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था।

डीएसपी के अनुसार आरोपी के खिलाफ बालीडीह थाना में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कई मामलों में उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।