ra

रांची, 21 सितंबर। रांची के बड़गांई की 8.86 एकड़ कथित जमीन फर्जीवाड़ा मामले में सोमवार को पीएमएलए की विशेष अदालत में तकनीकी कारणों से सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप गठन के बिंदु पर 24 सितंबर को सुनवाई होगी।

बताया गया कि इंटरनेट सेवा में तकनीकी समस्या के कारण सोमवार की सुनवाई प्रभावित हुई। इसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 24 सितंबर की तिथि निर्धारित की।

उल्लेखनीय है कि मामले में पीएमएलए की विशेष अदालत पूर्व में अंतू तिर्की, आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह समेत 16 आरोपितों के खिलाफ आरोप गठन कर चुकी है। मामले में राजस्वकर्मी भानु प्रसाद प्रताप, अंतू तिर्की, बिजेंद्र सिंह, बिपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय, मनोज कुमार यादव, कुमार राजश्री, राजकुमार पाहन, संजीत कुमार, विनोद कुमार सिंह, शेखर कुशवाहा, तापस घोष, मोहम्मद इरसाद अख्तर, अफसर अली, मोहम्मद सद्दाम हुसैन और मोहम्मद इरसाद समेत अन्य आरोपित हैं।