दुर्घटनाग्रस्‍त हाइवा

सरायकेला, 23 मई। सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर शुक्रवार देर  रात तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा भिड़ा। इस भीषण सड़क हादसे में हाइवा चालक और खलासी की दर्दनाक मौत हो गई।

चौक थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि ट्रेलर सड़क किनारे खड़ा था।  इसी दौरान हाइवा तेज गति से पीछे से आया और सीधे ट्रेलर में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चालक व खलासी बुरी तरह केबिन में फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सोनू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए चांडिल अस्‍पताल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है