दार्जिलिंग, 21 सितंबर। दार्जिलिंग में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पीडब्ल्यूडी और पीएचई विभाग के मंत्री अजय कुमार पोद्दार ने की। इस बैठक में सांसद राजू बिष्ट भी शामिल थे। इस दौरान पार्टी की ओर से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न गतिविधियों की भी समीक्षा की गई।
बैठक में मंत्री अजय कुमार पोद्दार ने पार्टी कार्यकर्ताओं की जनजीवन में भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों के कल्याण के लिए निस्वार्थ भाव से काम करने की अपील की हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को जनता और सरकार के बीच सेतु की भूमिका निभानी चाहिए, ताकि लोगों की समस्याएं सरकार तक पहुंचें और सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचे। बैठक में क्षेत्र के तेज विकास और भ्रष्टाचार मुक्त पहाड़ के लिए काम करने पर भी जोर दिया गया। मंत्री ने कहा कि जनता का विश्वास पार्टी की ताकत है और यह विश्वास ईमानदार कार्य तथा जनसेवा के जरिए हासिल किया जाता है।
बैठक में भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में विकास, सुशासन और सभी वर्गों की सेवा के संदेश को दार्जिलिंग हिल्स, तराई और डुआर्स के प्रत्येक वार्ड और गांव तक पहुंचाने की बात कही गई।
बैठक के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी तथा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई।
मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को जनसेवा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
बैठक के बाद सांसद राजू बिष्ट ने मंत्री अजय कुमार पोद्दार के मार्गदर्शन के लिए उनका आभार जताया और सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उनकी उपस्थिति तथा प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद दिया हैं।
