मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्‍पताल शिविर

260 को मिलेंगे चश्‍मे, 70 के होंगे निशुल्‍क ऑपरेशन

कोलकाता, 12 अक्टूबर। मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी, कोलकाता की ओर से रविवार को दो स्‍थानों पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया गया।

एक शिविर तारकेश्वर में मां शारदा फाउंडेशन के सहयोग से एक अन्‍य शिविर दे गंगा बाजार में नव दिशा वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से आयोजित किया गया।

दोनों शिविरों में कुल 770 मरीजों की जांच की गई। शिविर में आए सभी मरीजों को शुगर टेस्टिंग, ईसीजी और सामान्य स्वास्थ्य जांच जैसी सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की गईं। मरीजों आवश्‍यकतानुसार दवाएं निशुल्‍क प्रदान की गई।

नेत्रों की जांच के दौरान 260 मरीजों की नजर कमजोर पाई गई इन्‍हें निःशुल्क चश्मे प्रदान किए जाएंगे। 70 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। इन मरीजों के ऑपरेशन आगामी दिनों में मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी अस्‍पताल, कोलकाता में निशुल्‍क किए जाएंगे।

कैंप के समन्वयक अजय दिवाकर ने बताया कि मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी के मानद प्रधान सचिव प्रहलाद राय गोयनका की प्रेरणा से आयोजित इन शिविरों को सफल बनाने में डॉ. मलय दास, डॉ. अनिर्बान धर, डॉ. सुकांतो राय, डॉ. शमीमा खातून और डॉ. कबीर अहमद का योगदान सराहनीय रहा।

मेडिक्लेम बीमा धारकों के इलाज की सुविधा उपलब्‍ध

अजय दिवाकर ने बताया कि मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी में मेडिक्लेम बीमा धारकों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्‍ध है।

दिवाकर ने बताया कि सोसायटी के अस्‍पताल में आम नागरिकों को न्‍यूनतम शुल्‍क पर बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं उपलब्‍ध करवाई जा रही है। यहां जनरल वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों से बैड का एक दिन का किराया मात्र 50 रुपये लिया जाता है।

अस्‍पताल में मौजूद होम्‍योपैथिक चिकित्‍सक मात्र 20 रुपये में परामर्श देते हैं और दवा निशुल्‍क देते हैं। यहां चिकित्‍सक से मात्र 120 रुपये में परामर्श लिया जा सकता है। परामर्श के साथ दवाएं निशुल्‍क उपलब्‍ध कराई जाती है। अस्‍पताल में जेनेरिक दवाएं 60 प्रतिशत डिस्काउंट पर दी जाती

निशुल्‍क सर्वाइकल वैक्‍सीन

सोसायटी ने सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए 9 से 45 साल तक की महिलाओं को सर्वाइकल वैक्‍सीन निशुल्‍क देने का अभियान शुरू किया है।