ऑपरेशन

कोलकाता, 12 अक्टूबर। प्रकाश परख चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को कोलकाता के मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी अस्‍पताल में 72 मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन निःशुल्क करवाए गए। ऑपरेशन डॉ. शिवराम माझी ने किए सहायक के रूप में डॉ. सौविक घोष ने सेवाएं दीं।

इस अवसर पर मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी के अध्यक्ष गोविंद राम अग्रवाल, उपाध्यक्ष विष्णुदास मित्तल, विभागीय मंत्री दीपा अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, रवि विष्णु चौमाल  तथा ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. प्रकाश परख, मोहित परख और रोहित परख उपस्थित रहे।