गंगा समग्र की बैठक

साहिबगंज, 7 सितंबर।  गंगा समग्र की एकदिवसीय प्रांत बैठक सोमवार को यहां माधव निकेतन  में आहूत की गई। बैठक में गंगा में मिलने वाली सभी नदियों  की अविरलता और निर्मलता पर चिंतन किया गया। सभी केन्द्रों पर आरती व सफाई अभियान जैसे कार्यक्रम  आयोजित करने की योजना बनी । कुओं व तालाबों  के संरक्षण व  संवर्धन पर जोर दिया गया । बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संयोजक डॉक्टर देवव्रत गुप्ता ने की । राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष  ,राष्ट्रीय मंत्री रामाशंकर सिन्हा  भी बैठक में उपस्थित थे।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष ने बैठक को संबोधित करते हुए गंगा समग्र के कार्यों के संबंध में विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि अविरल गंगा व निर्मल गंगा के उद्देश्य गंगा समग्र पूरे देश में कार्य कर रहा है झारखंड में भी कार्यों को बढ़ाने की आवश्यकता है।

संगठन की दृष्टि से  झारखंड प्रांत को  तीन संभागों में बांटा गया है जिसमें रांची ,देवघर और हजारीबाग जिला शामिल हैं। तीनों संभागों के सभी जिलों में गंगा समग्र से कार्यकर्ताओं को जोड़ना है ।

बैठक के दौरान  तय हुआ की गंगा समग्र की प्रांत स्तरीय एक दिवसीय बैठक रांची में आगामी 1 नवंबर को आयोजित की जाएगी । जिसमें तीनों संभाग से दर्जनों कार्यकर्ता भाग लेगे।

 

बैठक में बताया गया कि संगठन का  राष्ट्रीय कार्यकर्ता समागम 1, 2 व 3 जनवरी 2027 हावड़ा में आयोजित होगा। बैठक में  प्रांत संगठन मंत्री जय किशोर पाठक, प्रदेश सह संयोजक भूदेव कुमार,प्रांत तलाब प्रमुख राहुल मिश्रा,धर्मेंद्र कुमार, धर्मराज मंडल, श्रवण कुमार,चंदा गौड़, मिथुन पांडे सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे