right

कोलकाता, 07 सितंबर। कोलकाता की ऐतिहासिक राइटर्स’ बिल्डिंग के संरक्षण और पुनरुद्धार को लेकर हलचल तेज हो गई है। अदानी समूह के प्रतिनिधियों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राइटर्स’ बिल्डिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान इमारत की मौजूदा संरचनात्मक स्थिति और संभावित पुनरुद्धार कार्यों के दायरे का आकलन किया गया। सोमवार को “द बेस्ट बंगाल इंडेक्स” के एक हैंडल सोशल मीडिया पर इस बारे में पोस्ट की गई है।

पोस्ट के अनुसार, यदि राइटर्स’ बिल्डिंग के पुनरुद्धार की योजना आगे बढ़ने से इसके ऐतिहासिक और विरासत स्वरूप को पूरी तरह सुरक्षित रखना प्राथमिकता होगी। इमारत का बाहरी स्वरूप, अग्रभाग और मूल वास्तुशिल्प विशेषताओं को बरकरार रखते हुए संरक्षण कार्य किए जाने की संभावना है। अदानी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के 24 सितंबर को कोलकाता आने की उम्मीद है। उनका न्यू टाउन में प्रस्तावित अदानी आरोग्य मंदिर परियोजना से जुड़ा कार्यक्रम है। माना जा रहा है कि इसी दौरे के दौरान राइटर्स’ बिल्डिंग से संबंधित योजना को लेकर औपचारिक घोषणा भी की जा सकती है।