रामगढ़ , 25 अगस्त। आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन भरोसा के तहत रामगढ़ पुलिस ने विभिन्न जिलों से गुम हुए 59 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। रामगढ़ पुलिस ने बीते दो माह में 184 मोबाइल बरामद किए हैं । इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने लोगों को साइबर अपराध, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया। साथ ही सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइल की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के संबंध में जानकारी दी गई।
