जलपाईगुड़ी, 03 मार्च
। जिले में एक मोमो विक्रेता की संदिग्ध हालात में शव बरामद किया गया है। मृतक का नाम गौरांग दे है।
मिली जानकारी के अनुसार, जलपाईगुड़ी शहर के नयाबस्ती इलाके के निवासी गौरांग दे पिछले 40 वर्षों से लगातार मतदान करते आ रहे थे। इस बार वोटर लिस्ट से नाम हटने के बाद वह मानसिक तनाव में चल रहे थे। मंगलवार सुबह उनका शव बाथरूम से संदिग्ध हालात में बरामद किया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जलपाईगुड़ी नगरपालिका के चेयरमैन सैकत चटर्जी ने इस घटना के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।
