ओंकार समाचार
कोलकाता, 17 अक्टूबर । रतन देवी एवं चौथमलजी परसरामपुरिया की स्मृति में परसरामपुरिया परिवार की ओर से मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी अस्पताल के द्वितीय फ्लोर पर नवीन रूप से तैयार किए गए छह केबिनों का का उद्घाटन शुक्रवार 17 अक्टूबर को समारोह पूर्वक हुआ।
परसरामपुरिया परिवार के कैलाशचंद्र परसरामपुरिया, सुशील कुमार परसरामपुरिया और अनिल परसरामपुरिया ने इन कैबिन का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया।
इस अवसर पर अनिल परसरामपुरिया ने कहा कि मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी हमारे पुरखों की धरोहर है। इसे संभालना और संवारना हमारा दायित्व है। अनिल परसरामपुरिया ने कहा कि कोलकाता महानगर के बीचबाजार में बनी इस अस्पताल में हर आदमी का सहज रूप से इलाज हो सकता है।
अनिल परसरामपुरिया ने कोलकाता के विभिन्न व्यापारिक संगठनों से मारवाड़ीरिलीफ सोसायटी अस्पताल के विकास में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल का विकास होने से इस क्षेत्र में विभिन्न उद्योगों एवं व्यवसायों में कार्यरत श्रमिको एवं कामगारों को सस्ते में बेहतर इलाज मिल सकेगा।
इस अवसर पर मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी के मानद प्रधान सचिव प्रह्लाद राय गोयनका ने कहा कि हमारे पुरखों की इस धरोहर को सजाने संवारने और पीडि़त मानवता की सेव करने के लिए अस्पताल प्रबंधन निरंतर प्रयत्नशील है। अस्पताल के आधुनिकी करण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस नवीन चिकित्सा उपकरणों और प्रयोगशालाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल की गणना महानगर के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों में हो।
कार्यक्रम में मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी के मानद अध्यक्ष गोविन्दराम अग्रवाल, उपाध्यक्ष विष्णुदास मित्तल, ईशान चौधरी, सुधीर चौधरी, मधु परसरामपुरिया, राम अवतार गुप्ता, राजेश अग्रवाल, देवेंद्र झुनझुनवाला, गोविंदराम मस्कारा, मनोज अग्रवाल, देव प्रकाश, सोहनलाल, संदीप बजाज, दीपा अग्रवाल, अरुण धेलिया, अजय दिवाकर सुशांत दास, राजकुमार अग्रवाल भी मौजूद थे।
