गंगामिशन स्‍वास्‍थ्‍य शिविर

180 मरीजों की जांच, 50 को चश्मे, 25 के होंगे निशुल्‍क ऑपरेशन 

ओंकार समाचार

हुगली, 19 अक्टूबर। गंगा मिशन की ओर से रविवार को हुगली के चिनशुरा आरोग्य में स्‍वास्‍थ्‍य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 180 मरीजों का उपचार किया गया़।

शिविर में आए मरीजों की ब्लड प्रेशर, ब्लड  शुगर और ईसीजी जैसी जांचें भी की गईं। नेत्र पीक्षण के दौरान 50 मरीजों की नजर कमजोर पाई गई जिन्‍हें चश्‍मे निशुल्‍क प्रदान किए जाएंगे। 25 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के योज्ञ पाए गए इनके ऑपरेशन आगामी 25 अक्टूबर को एमआरएसएच अस्पताल में निःशुल्क किए जाएंगे।

गंगा मिशन के प्रतिनिधि सरदार ज्‍योति सिंह ने बताया कि गंगा मिशन के राष्‍ट्रीय महासचिव प्रहलाद राय गोयनका की प्रेरणा से आयोजित इस शिविर को सफल बनाने में डॉ. सौरव सिंह,  डॉ. दिनेश सिंह और जयंती यादव का योगदान सराहनीय रहा।