250 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ, 75 को मिलेंगे चश्मे, 15 के होंगे निशुल्क ऑपरेशन,
पुलिस अधिकारियों ने किया अवलोकन
कोलकाता, 29 अगस्त। गंगा मिशन की ओर से शनिवार को नारकेलडांगा पुलिस थाना परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 250 से अधिक मरीजों को जांच एवं चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की गईं।
शिविर में आए सभी मरीजों की ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच निःशुल्क की गई। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों के बीच मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया।
नेत्र परीक्षण के दौरान 75 रोगियों की नजर कमजोर पाई गई जिन्हें चश्मे निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। 15 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए इनके निशुल्क ऑपरेशन आगामी 15 सितम्बर को मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल में निशुल्क किए जाएंगे।
कोलकाता पुलिस के अधिकारियों ने लिया शिविर का जायजा
कोलकाता पुलिस के अधिकारियों ने शिविर का अवलोकन किया। एसीपी संदीप गांगुली ने कैंप में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया तथा मरीजों से बातचीत की। इस अवसर पर डीसी ईस्टर्नसब डिविजन सुब्रत बसाक, डीसी ईएसडी प्रशांत भौमिक, डीसी ईएसडी सुनीर्मल, नारकेलडांगा थाना प्रभारी शुभेंदु सरकार, अतिरिक्त थाना प्रभारी सोहेल, एसआई गौरव भट्टाचार्य तथा एसआई राज कुमार मंडल सहित अन्य कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
गंगा मिशन के प्रतिनिधि सरदार ज्योतिसिंह ने बताया कि गंगामिशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रह्लाद रॉय गोयनका की प्रेरणा से मिशन समाज के जरूरतमंद वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए वर्षपर्यंत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करता है।
ज्योतिसिंह ने बताया कि शिविर में डा.सौरव सिंह, डा. राजीव सिंह, डा.अनिर्बन दास एवं लवली सिंह की सेवाएं सराहनीय रही। स्थानीय लोगों की भागीदारी उत्साहजनक रही।
