कोलकाता, 3 सितंबर। मंडल रेल प्रबंधक, सियालदह की उपस्थिति में ईआरएमसी सियालदह मंडल के स्थाई वार्ता तंत्र (पीएनएम) की तीन दिवसीय बैठक 3 सितम्बर को संपन्न हुई।
बैठक में सियालदह मंडल से 46 एजेंडा रखे गए,जिनपर संबंधित रेल अधिकारियों से गहन विचार विमर्श के पश्चात बहुत से मुद्दों पर निपटान की सहमति बनी, तो कई मुद्दे लंबित रहे, जिनके निस्तारण का आश्वासन संबंधित रेल अधिकारियों द्वारा किया गया।
बैठक में ईआरएमसी के अध्यक्ष व एनएफआईआर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई।
बैठक में ई.आर.एम.सी. के कार्यकारी अध्यक्ष सह मंडल समन्वयक दीपक कांजीलाल, सह सचिव तपन दास, उपसचिव बासुदेव भट्टाचार्य व संगठन मंत्री राजेश हेला के साथ सियालदह मंडल के 11 शाखा के अध्यक्ष व सचिव उपस्थित थे,जिन्होने अपनी अपनी शाखाओं के रेल कर्मियों की समस्याओं को मंडल रेल प्रशाशन के समक्ष रखा। यह जानकारी ईआरएमसी मीडिया समन्वयक रवि प्रताप सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति में दी।
