कोलकाता, 9 अगस्त। राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को समर्पण ट्रस्ट की ओर से रोटरी सदन में ‘तीन स्वर—एक भारत’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी, पश्चिम बंगाल के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व विधायक श्रीमती शशि अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम में योगेंद्र शर्मा, राष्ट्रप्रेमी समीखा सिंह और रुद्र प्रताप रुद्र देशभक्ति की सुर गंगा प्रवाहित करेंगे।
आयोजकों के अनुसार, ‘तीन स्वर—एक भारत’ के माध्यम से एकता, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में देश की विविधता में एकता को रेखांकित करते हुए सांस्कृतिक एवं राष्ट्रभावना से जुड़े प्रस्तुतियों और गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक दिनेश बजाज करेंगे। ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकरलाल अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष निरंजन अग्रवाल, उपाध्यक्ष महेश अग्रवाल , अभिषेक ढोकनिया, महासचिव प्रदीप ढेडिया, सह-सचिव पंकज भोलटिया एवं गणेश भोलटिया , डॉ. जयप्रकाश मिश्र आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
