ओंकार

बीकानेर, 30 मार्च। राजस्थान राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता  का आयोजन  11 अप्रेल  से 14 अप्रैल तक बीकानेर में किया जाएगा। यह जानकारी बीकानेर जिम्‍नास्टिक एसोसिएशन के सचिव प्रदीप सिंह ने दी।

प्रदीप सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राज्यभर के विभिन्न जिलों के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बीकानेर जिला स्तर पर चयन प्रक्रिया 2 से 3 अप्रैल 2026 तक शाला क्रीड़ा संगम नंबर 1 फोर्ट स्कूल में आयोजित जिला प्रतियोगिता के माध्यम से की जाएगी।

सचिव प्रदीप सिंह ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं।

उन्होंने खेल प्रेमियों, अभिभावकों एवं आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाने में सहयोग दें।

यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करेगी, बल्कि बीकानेर को राज्य स्तरीय खेल गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में भी सहायक सिद्ध होगी।