पश्चिम बंगाल भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रतिनिधियों ने की राज्यपाल से मुलाकात

कोलकाता 16 जनवरी। पश्चिम बंगाल भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रतिनिधियों ने सोमवार को कोलकाता के राजभवन में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस से मुलाकात की।  प्रतिनिधिमंडल के सदस्य कमल सिंह (सह संयोजक), आलोक मूंदड़ा, निरंजन ठाकुर थे।  इस अवसर पर एडवोकेट नारायण जैन ने राज्यपाल को अपने एवं सीए दिलीप लोयलका द्वारा लिखित पुस्तक “हाऊ टू हैंडल इनकम टैक्स प्रॉब्लम्स” का 32वां संस्करण भेंट किया। राज्यपाल ने अपनी पुस्तक ” न्यूज़ एंड व्यूज़” प्रतिनिधि मंडल के सदस्‍यों को भेंट की