45 मरीजों को मुफ्त चश्मे, 15 मरीजों के होंगे निशुल्क ऑपरेशन
कोलकाता / चिंशुरा, 11 अक्टूबर। गंगा मिशन की ओर से रविवार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में चिंशुरा आरोग्य में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 250 मरीजों का इलाज किया गया।
शिविर में आए मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ ही रक्तचाप, ईसीजी और ब्लड शुगर की जांच भी निशुल्क की गई। इस दौरान जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं।
नेत्र परीक्षण के दौरान 45 मरीजों की नजर कमजोर पाई गई जिन्हें मुफ्त चश्मे दिए गए। 15 मरीजों में मोतियाबिंद ऑपरेशन की आवश्यकता पाई गई। इन मरीजों के ऑपरेशन आगामी 30 अक्टूबर को मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल, कोलकाता में निशुल्क किए जाएंगे।
गंगा मिशन के प्रतिनिधि सरदार ज्योति सिंह ने बताया कि गंगा मिशन के राष्ट्रीय सचिव तथा मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल के मानद अध्यक्ष प्रह्लाद राय गोयनका की प्रेरणा से आयोजित इस शिविर को सफल बनाने डॉ. सौरव सिंह और राजीव सिंह एवं तपसी पॉल ने सराहनीय योगदान दिया।
