155 मरीजों को मिले चश्मे, 30 के होंगे मोतियाबिंद ऑपरेशन की जरूरत
कोलकाता, 11 अक्टूबर। मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी कोलकाता की ओर से रविवार को दो स्थानों पर नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए। एक शिविर नवदिशा वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से देवगंगा बाजार में तथा दूसरा शिविर भारतीय किसान मोर्चा के सहयोग से हुगली जिले के शेवड़ा फुल्ली में आयोजित किया गया।
इन शिविरों में करीब 650 मरीजों की जांच की गई।
शुगर और ईसीजी की भी जांच
शिविरों में आए मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ ब्लड शुगर और ईसीजी की जांच निशुल्क की गई। जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां भी वितरित की गईं।
नेत्र परीक्षण के दौरान 155 मरीजों को चश्मे की जरूरत पाई गई, जबकि 30 मरीजों में मोतियाबिंद की पहचान हुई। इन मरीजों के ऑपरेशन कोलकाता स्थित मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल में नि:शुल्क किए जाएंगे।
शिविर समन्वयक अजय दिवाकर ने बताया कि मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी के मानद अध्यक्ष प्रहलाद राय गोयनका की प्रेरणा से आयोजित इन शिविरों को सफल बनाने में डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. शंकर मंडल, डॉ. मिथिलेश सिंह, डॉ. कबीर अहमद और डॉ. मलय दास का सराहनीय योगदान रहा।
