रांची, 25 जून। राजधानी रांची के चडरी तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तालाब में शव देखे जाने के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लापता लोगों की जानकारी खंगाल रही है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।
घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
