सर्वदलीय बैठक

रांची, 25 जून। एसआईआर-2026 को लेकर गुरूवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में  सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत चल रही गतिविधियों और कार्ययोजना की जानकारी दी गई। सीईओ ने सभी दलों से अपील की कि वे अनमैप्ड मतदाताओं की पहचान और मैपिंग कार्य में सहयोग करें, ताकि हर पात्र मतदाता का नाम सही मतदान केंद्र से जुड़ सके।
इस दौरान मतदाता सूची को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने पर जोर दिया गया। सभी राजनीतिक दलों को प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही दलों ने अपने बीएलए-2 की सूची भी बैठक में उपलब्ध कराई।
बैठक में भाजपा, कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और राजद के प्रतिनिधि शामिल हुए।