ओंकार चितपुर व्‍यावसायिक समिति

कोलकाता,26 जनवरी। ओंकार चितपुर व्‍यावसायिक समिति की ओर से 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

जानेमाने उद्यमी एवं समाजसेवी प्रह्लादरॉय गोयनका ने ध्‍वजारोहण किया। इस अवसर पर मौजूद व्‍यवसाइयों ने देशभक्ति कें नारो से पूरे परिसर को गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम में ओंकार चितपुर व्‍यावसायिक समिति के पदाधिकारी और अन्‍य व्‍यापारी मौजूद थे।

इस मौके पर 4000 लोगों में भोजन का वितरण किया गया।