कोलकाता,26 जनवरी। 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी कोलकाता परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान प्रकट किया गया।
इस अवसर पर सोसायटी के मानद अध्यक्ष गोविंद राम अग्रवाल एवं मानद प्रधान सचिव प्रहलाद रॉय गोयनका ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन किया।
झंडोत्तोलन के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के माहौल से सराबोर हो गया। कार्यक्रम में सोसायटी के कार्यकारिणी सदस्य, पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संविधान के आदर्शों पर चलने और समाजसेवा के कार्यों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
