ओंकार समाचार
कोलकाता, 26 जनवरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को उत्तर 24 परगना के शामनगर में आमतल्ला स्पोर्टिंग क्लब अथरपुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में लगभग 270 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में मरीजों की, ईसीजी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर आदि जांचें निशुल्क की गई। आवश्यकतानुसार दवाओं का निशुल्क वितरण किया गया।
नेत्र परीक्षण के दौरान 45 मरीजों की नजर कमजोर पाई गई इन्हें चश्में निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। 20 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया गया है। इन के ऑपरेशन आगामी 7 फरवरी को मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल में किए जाएंगे।
गंगामिशन के प्रतिनिधि सरदार ज्योति सिंह ने बताया कि गंगा मिशन के राष्ट्रीय सचिव प्रह्लादरॉय गोयनका की प्रेरणा आयोजित इस शिविर को सफल बनाने में डॉ. सी. एल. गुप्ता, डॉ. सौरव सिंह, सादिया खान और समन आलम का योगदान सराहनीय रहा।
शिविर में आए मरीजों ने इस आयोजन के लिए गंगा मिशन के साथ साथ सभी डॉक्टरों, चिकित्सा कर्मियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
