कोलकाता, 15 मई। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की चुनावी सफलता के बाद राज्यभर में उत्साह का वातावरण देखने को मिल रहा है। इसी उत्साह को अभिव्यक्त करने के उद्देश्य से कोलकाता के वीआईपी रोड स्थित श्रीभूमि के “द डिविनिटी पवेलियन” में विराट सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन “फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी” के बैनर तले, श्री ठाकुर बाल गोविन्दा टीबीजी समूह सहित लगभग 30 सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
समारोह का नेतृत्व समाजसेवी एवं उद्योग जगत से जुड़े विक्की सिकरिया, गिरधारी गोयनका, दिनेश गोयल और संजय पोद्दार ने किया, जबकि पूरे आयोजन का मार्गदर्शन समाजसेवी मनमोहन गाड़ोदिया ने किया। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल विधानसभा में विजयी भाजपा के 20 से अधिक विधायक तथा पार्टी के कई प्रमुख नेताओं का भव्य अभिनंदन किया गया। उत्तर बंगाल से पहुंचे विधायकों की विशेष उपस्थिति ने समारोह को और अधिक गौरवपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित राजेश कुमार पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चार से हुई। इसके बाद वंदेमातरम् की प्रस्तुति, दीप प्रज्ज्वलन तथा भारत माता एवं ठाकुर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नेताओं को अंगवस्त्र, पगड़ी, पुष्पगुच्छ, स्मृति-चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित हुए भाजपा विधायक और नेता
सम्मानित किए गए प्रमुख विधायकों में श्रीमती पूर्णिमा चक्रवर्ती (श्यामपुकुर), श्रीमती सुमना सरकार (बलागढ़), श्रीमती सावित्री बर्मन (सीतलकुची), डॉ. राजेश कुमार (जगद्दल), इंद्रनील खान (बेहाला पश्चिम), विजय ओझा (जोरासांको), शंकर सिकदार (बेहाला पूर्व),आनंदमय बर्मन (माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी), बिल्लेश्वर सिंन्हा (बड़जोड़ा), दीपक बर्मन (फालाकाटा), कौशिक चौधरी (रानीगंज), अजीत कुमार जाना (दांतन), अग्निशेर नस्कर (सातगाछिया), दुर्गा मुर्मू (फांसीदेवा), नरेश चंद्र राय (धूपगुड़ी), दिनेश सरकार (रायगंज) तथा युवा विधायक बिराज विश्वास (करंदीघी) शामिल रहे।
इसके अलावा भाजपा की वरिष्ठ नेता प्रियंका टिबरेवाल, संतोष कुमार पाठक, राकेश कुमार सिंह, बैशाली डालमिया, मीना देवी पुरोहित, कुमार लाखोटिया, विद्यासागर मंत्री और पूर्णिमा कोठारी सहित कई सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।
फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी संगठन की औपचारिक घोषणा
समारोह के दौरान “फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी” नामक नए संगठन की औपचारिक घोषणा भी की गई। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गाड़ोदिया ने बताया कि यह संगठन भाजपा सरकार, प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद एवं सहयोग का सेतु बनकर कार्य करेगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि भविष्य में सिलीगुड़ी, गंगासागर, आसनसोल सहित विभिन्न शहरों में भी जनप्रतिनिधियों के सम्मान और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
टीबीजी समूह की सामाजिक पहल
इस अवसर पर टीबीजी समूह के तीन नए गैर-लाभकारी उपक्रमों—टीबीजी मीडिया, टीबीजी इवेंट्स, और टीबीजी यात्रा एवं दर्शन का भी उद्घाटन किया गया। आयोजकों ने बताया कि ये मंच सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का कार्य करेंगे।
समारोह में लगभग 1500 से 1600 भाजपा समर्थकों, समाजसेवियों, व्यवसायियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। पूरा डिविनिटी पवेलियन देशभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और राजनीतिक उत्साह के रंग में रंगा नजर आया।
कार्यक्रम का संचालन प्रकाश चंडालिया ने किया। स्वागत भाषण मनमोहन गाड़ोदिया ने दिया, जबकि फ्रेंड्स फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी की अवधारणा और उद्देश्य पर प्रकाश विक्की राज सिकरिया ने डाला। धन्यवाद ज्ञापन दिनेश गोयल ने प्रस्तुत किया।
समारोह को सफल बनाने में प्राण प्रतिम पाल (बापदा), बृजमोहन नांगलिया, निकुंज बरेलिया, रमाकांत शर्मा, अशोक अग्रवाल, आदित्य सादानी, प्रवीण ढांढनिया, विकास जायसवाल, अभिषेक बुबना, अमित अग्रवाल, आलोक झुनझुनवाला, सुनिता झुनझुनवाला, पूनम खेमका, हर्ष नांगलिया, मयंक गाड़ोदिया, देवकी नंदन सुरेका, संजय अग्रवाल, अशोक सिंघी, सौरभ बगड़िया, रीटा पोद्दार, ज्योति गुप्ता, कुसुम मोदी और उमा अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों का विशेष योगदान रहा।
