खूंटी, 05 मई । जिले में उग्रवादी मामले और आर्म्स एक्ट के वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की ओर से चलाए गए विशेष अभियान में अहम सफलता मिली है।
इस अभियान के तहत पुलिस ने कुल पांच आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि उग्रवाद और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों में वांछित तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं, अन्य आपराधिक कांडों में फरार चल रहे दो अन्य आरोपितों को भी पुलिस ने दबोच लिया है। सभी गिरफ्तार आरोपिताें को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बताया गया है कि जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। विज्ञप्ति में बताया गया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
