पुरुलिया, 19 अप्रैल । रविवार सुबह नंदीग्राम-1 ब्लॉक के दाउदपुर इलाके में तृणमूल जिला परिषद के पब्लिक हेल्थ ऑफिसर शेख शमसुल इस्लाम के घर बम धमाका हुआ। तृणमूल नेता के परिवार की ओर से घटना की पुष्टि करते हुए बताया गया है कि एक बम फटा है। घटना में तृणमूल नेता की बेटी घायल हो गई।
तृणमूल नेता की पत्नी ने बताया कि सुबह आंगन की सफाई करते समय उन्होंने खिड़की पर प्लास्टिक में कुछ रखा देखा। उस समय तृणमूल नेता की नाबालिग बेटी भी प्लास्टिक देखने गई थी। वह नीचे गिर गया और फट गया। घर तुरंत धुएं से भर गया। नाबालिग के पैर और हाथ में चोट आई है। तृणमूल नेता की पत्नी ने कहा कि मेरे पति राजनीति से जुड़े हैं। उन्हें नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसा किया गया।
घायल नाबालिग ने कहा कि मैं इसे देखने गई थी। उसी समय धमाका हुआ।
घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। दो नए बम बरामद किए गए। चुनाव से पहले तृणमूल नेता के घर से नए बम मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
