मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी शिविर

कोलकाता, 19 अप्रैल। मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी की ओर से रविवार को दो स्‍थानों पर नेत्र परीक्षण एवं स्‍वास्‍थ्‍य जांच शिविरों का आयोजन किया गया। एक शिाविर भारत सेवा संघ के सहयोग से शिमलागढ़ में तथा एक अन्‍य शिविर नव दिशा वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से गूमा हाबरा में लगाया गया।

दोनों शिविरों में कुल लगभग 540 मरीजों की जांच की गई,  शिविर में आए मरीजों की ब्‍लड शुगर, ब्‍लडप्रेशर, ईसीजी एवं अन्‍य जांचें निशुल्‍क की गई। मरीजों को उनकी आवश्‍यकता के अनुसार दवाओं का वितरण निशुल्‍क किया गया।

नेत्र परीक्षण के दौरान 170 लोगों को चश्मे की आवश्यकता पाई गई और 30 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए। मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों के ऑपरेशन कोलकाता स्थित मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल में निःशुल्क किये जाएंगे।

कैंप कोऑर्डिनेटर अजय दिवाकर ने बताया कि मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी के मानद प्रधान सचिव प्रह्लाद रॉय गोयनका की प्रेरणा से आयोजित इन शिविरों को सफल बनाने में डॉ.कबीर अहमद, डॉ.शमीमा खातून, डॉ.मलय दास और डॉ.सुकांतो राय का योगदान सराहनीय रहा।

अजय दिवाकर ने बताया कि संस्था भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखेगी, ताकि स्वास्थ्य सुविधाएं अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जा सकें।

 

मेडिक्लेम बीमा धारकों के इलाज की सुविधा उपलब्‍ध

अजय दिवाकर ने बताया कि मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी में मेडिक्लेम बीमा धारकों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्‍ध है। सोसायटी के अस्‍पताल में आम नागरिकों को न्‍यूनतम शुल्‍क पर बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं उपलब्‍ध करवाई जा रही हैं। यहां जनरल वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों से बैड का एक दिन का किराया मात्र 50 रुपए लिया जाता है।

अस्‍पताल में मौजूद होम्‍योपैथिक चिकित्‍सक मात्र 20 रुपए में परामर्श देते हैं और दवा नि:शुल्‍क देते हैं। यहां चिकित्‍सक से मात्र 120 रुपए में परामर्श लिया जा सकता है। परामर्श के साथ दवाएं नि:शुल्‍क उपलब्‍ध कराई जाती है। अस्‍पताल में जेनेरिक दवाएं 60 प्रतिशत डिस्काउंट पर दी जाती हैं।

नि:शुल्‍क सर्वाइकल वैक्‍सीन

सोसायटी ने सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए 9 से 45 साल तक की महिलाओं को सर्वाइकल वैक्‍सीन नि:शुल्‍क देने का अभियान शुरू किया है।