कोलकाता, 25 अगस्त । तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तथा लोकसभा में पार्टी के नेता अभिषेक बनर्जी द्वारा 20 विद्रोही सांसदों की सदस्यता रद्द करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट का रुख किए जाने पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने प्रतिक्रिया दी। अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से इन सांसदों की अयोग्यता से जुड़े मामले में जल्द फैसला लेने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।
वहीं, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जनगणना से जुड़े फॉर्म पर हस्ताक्षर करने तथा व्यक्तिगत जानकारी साझा करने को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह देने वाले बयान पर भी दिलीप घोष ने अपनी प्रतिक्रिया दी। ममता बनर्जी ने आशंका जताई है कि व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से लोगों की निजी बचत भी खतरे में पड़ सकती है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के इथेनॉल और ई20 ईंधन को लेकर दिए गए बयान पर भी दिलीप घोष ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। केजरीवाल ने दावा किया है कि 25 लाख टन गन्ने का इस्तेमाल इथेनॉल बनाने में किया गया, जिसके कारण देश में चीनी की कीमत बढ़ी है। उन्होंने ई20 ईंधन को लेकर लोगों की राय और शिकायतें जानने के लिए व्हाट्सऐप नंबर जारी करने तथा इस मुद्दे पर अगले दिन दोपहर तीन बजे टाउन हॉल कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही है।
दिलीप घोष ने इन तमाम राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विपक्षी दलों के नेताओं के बयानों और उनके राजनीतिक रुख पर सवाल उठाए।
