onkar logo1

सिलीगुड़ी, 6 फरवरी । सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा इलाके में चामटा ब्रिज के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवती का रक्तरंजित शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है।

शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने रेलवे लाइन के किनारे युवती का शव पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही सिलीगुड़ी टाउन जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया।

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवती की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई हो सकती है। हालांकि यह हादसा है या आत्महत्या, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और मृतका की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।