सिलीगुड़ी, 06 अक्टूबर । उत्तर बंगाल में पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य मंगलवार को सिलीगुड़ी पहुंचे। इस दौरान बागडोगरा हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नेआम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर के पुलिस पर भाजपा के पक्ष में काम करने के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कबीर विभाजन की राजनीति और भ्रामक बयानों के जरिए लोगों के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार राज्य में अशांति नहीं चाहती है। यदि कोई व्यक्ति कानून की सीमा पार करने की कोशिश करता है तो प्रशासन अपना काम करेगा। शमिक ने कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें हेलमेट पहनकर बाहर निकलना चाहिए, क्योंकि लोग उनके सिर पर मार सकते हैं।
इंडिया गठबंधन को लेकर शमिक ने कहा कि अब इस गठबंधन का कोई अस्तित्व नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व को लेकर भी तंज कसा।
इसके अलावा उन्होंने माकपा की किसान सभा को लेकर भी निशाना साधा है। जाानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य उत्तर बंगाल में कई कार्यकम है।
