कोलकाता, 09 मई । आजादी के बाद पहली बार भारतीय जनता पार्टी राज्य की सत्ता में आई है। तृणमूल कांग्रेस के 15 साल लंबे शासन का अंत हो गया है। इस ऐतिहासिक क्षण पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि श्यामाप्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा हो गया है।
शनिवार सुबह पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि हमने लंबे समय तक संघर्ष किया और आखिरकार जनता ने बदलाव के पक्ष में वोट दिया। श्यामाप्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा हुआ है। तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस को जनता ने नकार दिया क्योंकि उन्होंने अपनी सत्ता का दुरुपयोग कर लोगों पर अत्याचार किया। जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया और भारतीय जनता पार्टी को चुना।
