मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी शिविर

कोलकाता, 29 मार्च। मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी, की ओर से रविवार को चार स्‍थानों पर निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया गया।

ये शिविर भारत सेवा संघ के सहयोग से शिमलागढ़ में, विद्यासागर मॉर्निंग वॉकर ग्रुप के सहयोग से मानिकतल्ला में, बारानगर असेंबली हिंदी प्रकोष्ठ के सहयोग से बारानगर तथा देवेंद्र नगर समिति के सहयोग से दमदम में आयोजित किए गए।

चारों शिविरों में कुल लगभग 860 मरीजों का परीक्षण किया गया। शिविर में आए मरीजों के ब्‍लड प्रेशर, ब्‍लड शुगर, ईसीजी तथा स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी सामान्‍य जांचें निशुल्‍क की गई।

नेत्र परीक्षण के दौरान 320 मरीजों की नजर कमजोर पाई गई, जिन्‍हें चश्‍मे निशुल्‍क प्रदान किए जाएंगे।  55 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चिन्हित किया गया। इन मरीजों के ऑपरेशन मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्‍पताल कोलकाता में निशुल्‍क किए जाएंगे।

शिविर संयोजक अजय दिवाकर ने बताया कि मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी के मानद प्रधान सचिव प्रहलाद राय गोयनका की प्रेरणा से आयोजित इन  शिविरों को सफल बनाने में डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. मलय दास, डॉ. सुकांतो राय, डॉ. शंकर मंडल, डॉ. राजीव सिंह एवं डॉ. एम.के. राय का योगदान सराहनीय रहा।

अजय दिवाकर ने बताया कि संस्था भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखेगी, ताकि स्वास्थ्य सुविधाएं अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जा सकें।

मेडिक्लेम बीमा धारकों के इलाज की सुविधा उपलब्‍ध

अजय दिवाकर ने बताया कि मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी में मेडिक्लेम बीमा धारकों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्‍ध है। सोसायटी के अस्‍पताल में आम नागरिकों को न्‍यूनतम शुल्‍क पर बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं उपलब्‍ध करवाई जा रही हैं। यहां जनरल वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों से बैड का एक दिन का किराया मात्र 50 रुपए लिया जाता है।

अस्‍पताल में मौजूद होम्‍योपैथिक चिकित्‍सक मात्र 20 रुपए में परामर्श देते हैं और दवा नि:शुल्‍क देते हैं। यहां चिकित्‍सक से मात्र 120 रुपए में परामर्श लिया जा सकता है। परामर्श के साथ दवाएं नि:शुल्‍क उपलब्‍ध कराई जाती है। अस्‍पताल में जेनेरिक दवाएं 60 प्रतिशत डिस्काउंट पर दी जाती हैं।

नि:शुल्‍क सर्वाइकल वैक्‍सीन

सोसायटी ने सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए 9 से 45 साल तक की महिलाओं को सर्वाइकल वैक्‍सीन नि:शुल्‍क देने का अभियान शुरू किया है।