मुख्‍य मंत्री ने ध्‍वजा रोहण किया

80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

बीकानेर, 15 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को बीकानेर के स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में ध्वजारोहण किया।

उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर 10वीं आरएसी बटालियन की टुकड़ी ने मुख्यमंत्री को सलामी और पुलिस बैण्ड ने बैण्डवादन की प्रस्तुति दी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल, विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल सहित जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारीगण एवं आमजन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को बीकानेर में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने यहां विजिटर्स बुक में संदेश लिखते हुए देश की रक्षा में वीरगति प्राप्त करने वाले सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, उच्च अधिकारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 80वें स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत की। राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर कार्यक्रम में कलाकारों ने गीत, संगीत एवं विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से समां बांधा। इस दौरान मूक-बधिर बच्चों की विशेष प्रस्तुति के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

मुख्यमंत्री ने बढ़ाया बच्चों और कलाकारों का उत्साह

मुख्यमंत्री ने बच्चों और सभी कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध विरासत, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे पहले उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, जेठानंद व्यास, अंशुमान सिंह भाटी, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आमजन उपस्थित रहे।

विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का अवलोकन

 विस्थापन का दर्द झेलने वाले परिवारों के प्रति सम्मान किया व्यक्त

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को बीकानेर के स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के किसान भवन में विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने विभाजन की त्रासदी के कारण जान गंवाने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात लोगों और पीड़ा, बिछोह एवं विस्थापन झेलने वाले परिवारों के प्रति संवेदना और सम्मान व्यक्त किया।

इस दौरान केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, जेठानंद व्यास, अंशुमान सिंह भाटी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।