विहिप की बैठक

रामगढ़, 07 अगस्त । विश्व हिंदू परिषद रामगढ़ जिला की बैठक शुक्रवार को रामगढ़ ब्लॉक स्थित होटल लॉ मैरिटल में जिला मंत्री छोटू वर्मा की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में विहिप के प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन कुमार, प्रांत दुर्गा वाहिनी प्रमुख कृति गौरव और प्रांत मातृशक्ति प्रमुख अनिमा पांडेय मौजूद रहीं। बैठक की शुरुआत ओम के उच्चारण से हुई।

प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन कुमार ने लोहरदगा में हुई तीन दिवसीय प्रांत कार्यसमिति की बैठक में तय कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर 27 सितंबर से चार अक्टूबर तक जिले के गांव-गांव में हित चिंतक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत रामगढ़ जिले में करीब 11 हजार नए लोगों को विहिप और बजरंग दल से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में आठ से 15 अगस्त तक अखंड भारत संकल्प दिवस के कार्यक्रम होंगे। वहीं, राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रन फॉर वंदे मातरम् कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

बैठक में हिंदू समाज को स्वावलंबी बनाने के लिए विहिप और बजरंग दल की ओर से हैदराबाद में नि:शुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण देने की जानकारी भी दी गई। वहीं, 20 से 23 अगस्त तक रामगढ़ में झारखंड प्रांत का तीन दिवसीय मातृशक्ति वर्ग आयोजित होगा। इसमें राज्य के विभिन्न जिलों से करीब 100 माताओं के शामिल होने की बात कही गई।

मौके पर जिला अध्यक्ष संतु भाई मानिक, जिला उपाध्यक्ष रमा शर्मा, जिला मंत्री छोटू वर्मा, सह मंत्री भागीरथ पोद्दार, बजरंग दल जिला संयोजक महेंद्र ठाकुर, सह संयोजक नंदकिशोर राम, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका अनामिका श्रीवास्तव, मातृशक्ति प्रमुख अर्चना महतो, जगत नारायण शाह, संतोष सिंह, विनय शर्मा, रवि चंद्रवंशी, दिलीप पासवान, इला रानी पाठक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।