आग में तीन गोदाम जलकर राख

सिलीगुड़ी, 01 नवंबर । बागराकोर्ट पुराना बाजार में शुक्रवार लगी आग में तीन गोदाम जलकर राख हो गये। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सूत्रों के अनुसार, स्थानीय लोगों ने सुबह प्याज-लहसुन के गोदाम से काला धुंआ निकलते हुए देखा। जिसके बाद आनन-फानन में दमकल विभाग को इसकी सूचना दी।

सूचना पर दमकल विभाग की एक इंजन मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में करीब तीन गोदाम जल कर राख हो गये। दमकल विभाग के अनुसार यह आग आतिशबाजी की चिंगारी या शार्ट सर्किट से लगी है, यह जांच के बाद ही सामने आएगी।