रामगढ़, 07 नवंबर । बुजुर्गों की देखभाल, सम्मान और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीसी ऋतुराज के निर्देश पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खलखो ने छत्तरमांडू स्थित ओल्ड एज होम का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने बुजुर्गों से बातचीत कर वहां उपलब्ध सुविधाओं, रहने की व्यवस्था और उनकी दैनिक आवश्यकताओं की जानकारी ली। साथ ही उनकी समस्याओं को भी सुना और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों को आगामी दीपावली और छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के स्वस्थ, सुखमय और खुशहाल जीवन की कामना की।
उल्लेखनीय है कि डीसी ऋतुराज के निर्देश पर जिला प्रशासन बुजुर्गों के सम्मान, सुरक्षा और बेहतर देखभाल को लेकर गंभीर है। इसी उद्देश्य से वृद्धाश्रम सहित संबंधित संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं का प्रशासन की ओर से जायजा लिया जा रहा है।
