onkar

हैदराबाद, 07 अगस्त। तेलंगाना में अच्छी बारिश की कामना को लेकर यादगिरिगुट्टा स्थित प्रसिद्ध श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर के पुजारियों ने 10 अगस्त को नागार्जुन सागर जलाशय में ‘वरुण यज्ञम’ आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह आयोजन मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के निर्देश पर किया जाएगा।

तेलंगाना के सिंचाई मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी ने शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि मुख्यमंत्री 10 अगस्त को दोपहर 3:24 बजे यज्ञ की ‘पूर्णाहुति’ में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि यादगिरिगुट्टा मंदिर के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले इस यज्ञ में बड़ी संख्या में पंडित शामिल होंगे। इसका उद्देश्य राज्य में पर्याप्त वर्षा की कामना करना है।

मंत्री ने कहा कि मौजूदा मानसून सत्र में एल नीनो के प्रभाव के कारण बारिश में कमी देखी जा रही है। ऐसे में प्रचुर वर्षा की कामना के लिए यह धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले हैदराबाद के प्रसिद्ध चिलकुर बालाजी मंदिर के पुजारियों ने भी बारिश की कामना को लेकर हिमायत सागर में ‘वरुण यज्ञ’ किया था।