अंजन बेहरा

कोलकाता, 7 सितंबर। रोटरी सदन के अंजन कुमार बेहरा को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान पॉल हैरिस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान रोटरी इंटरनेशनल के पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन शेखर मेहता ने प्रदान किया।

यह पुरस्कार रोटरी के संस्थापक पॉल हैरिस के नाम पर दिया जाता है और उन व्यक्तियों को सम्मानित करता है जिन्होंने रोटरी के आदर्श वाक्य स्वयं से ऊपर सेवा” को जीवन में आत्मसात करते हुए मानवीय कार्यों, नेतृत्व और सामुदायिक विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया हो।

सम्मान समारोह में पूर्व जिला गवर्नर रोटेरियन डॉ. कृष्णेदु गुप्ता, रोटेरियन उत्तम गांगुली और रोटेरियन अमिताव चक्रवर्ती भी मौजूद रहे। कलकत्ता सिटीजन्स इनिशिएटिव के अध्यक्ष एवं कंसर्न फॉर कलकत्ता के सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष नारायण जैन ने भी अंजन बेहरा को इस उपलब्धि पर बधाई दी।