बीकानेर, 22 अप्रैल। आयकर कर्मचारी महासंघ, शाखा–बीकानेर द्वारा आयोजित 29वें द्विवार्षिक अधिवेशन की स्मारिका का विमोचन समारोह बुधवार को रिद्धि-सिद्धि भवन, रानी बाजार में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आयकर अपर निदेशक (अन्वेषण), जोधपुर श्रीमती प्रेरणा चौधरी (IRS) ने शिरकत की। कार्यक्रम में महासंघ के राजस्थान सर्किल के पदाधिकारी—अध्यक्ष राजेंद्र मीणा, महासचिव सियाराम स्वामी, वित्त सचिव अनुज बिश्नोई तथा आईटीजीओए, बीकानेर के प्रतिनिधि हनुमान शर्मा (ITO, मुख्यालय) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन आईटीईएफ जोधपुर के पदाधिकारियों—संगठन सचिव नारायण बच्छ, संयुक्त सचिव अंकुश बिश्नोई तथा शाखा सचिव (बीकानेर) विकेश कड़वासरा के निर्देशन में किया गया।
इस अवसर पर आयकर विभाग के अधिकारी राकेश सोमानी (DDIT), शीशराम सैनी (ACIT) सहित अन्य अधिकारियों के साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट—सीए सुधीश शर्मा, डी.के. सोनी, सोहनलाल बैद एवं के.डी. सेवग तथा अनेक गणमान्य व्यापारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में 29–30 अगस्त 2025 को बीकानेर में आयोजित 29वें द्विवार्षिक अधिवेशन की स्मारिका का विधिवत विमोचन किया गया। उपस्थित अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए महासंघ के प्रयासों की प्रशंसा की।
अंत में आयकर कर्मचारी महासंघ, बीकानेर ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
