dada

पश्चिम बर्दवान, 29 जुलाई। आसनसोल आरटीओ अंतर्गत रामपुर चेकपोस्ट पर “डंडा टैक्स” वसूली मामले में कुल्टी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान अभिजीत घोष उर्फ ‘मामा’ के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपित का डुबरडीही चेकपोस्ट के समीप एक होटल है। आरोप है कि वह रामपुर चेकपोस्ट पर कथित रूप से ट्रक चालकों से “डंडा टैक्स” के नाम पर अवैध वसूली करता था और बदले में उनके वाहनों को चेकपोस्ट से पार कराने में मदद करता था।

बुधवार को आरोपित को आसनसोल अदालत में पेश किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उल्लेखनीय है कि इसी मामले में इससे पहले रामपुर चेकपोस्ट पर तैनात दो मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। उन पर आरोप है कि ट्रकों से कथित अवैध वसूली के इस नेटवर्क में उनकी भूमिका थी।

पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।