trew

रांची, 02 अक्टूबर ।बेड़ो थाना क्षेत्र के जरिया स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार तड़के हुए सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों सवार उसमें फंस गए। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने की वजह से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार व ट्रेलर को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।