आसनसोल, 11 फ़रवरी । चार श्रम कानूनों के विरोध में दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने 12 फरवरी को देशव्यापी आम हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल के समर्थन में बुधवार को बर्नपुर में इंटक, सीटू, एचएमएस, एटक चार ट्रेड यूनियन ने संयुक्त धरना प्रदर्शन किया।
बर्नपुर स्थित स्कोब गेट पर केंद्रीय ट्रेड यूनियन के सदस्यों ने एक सभा आयोजित कर श्रमिकों और आम लोगों को हड़ताल के कारणों की जानकारी दी।
सभा के दौरान इंटक नेता हरजीत सिह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार श्रम कोड से लागू कर केन्द्र की भाजपा सरकार श्रमिकों के अधिकार को छिनने का प्रयास कर रही है। इससे मजदूर वर्ग को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
उन्होंने कहा कि श्रमिकों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से ही इस देशव्यापी आम हड़ताल का आह्वान किया गया है।
उनका आरोप है कि नए श्रम कानूनों के लागू होने से मजदूरों की सुरक्षा, रोजगार की स्थिरता और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर असर पड़ सकता है। देशभर में दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर यह आम हड़ताल की जा रही है।
उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं करती है, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
मौके पर मुमताज अहमद, विपल्व माझी, अजय राय, आरएन सिंह, सोरेन बनर्जी सहित उपस्थित थे।
