train

कोलकाता, 11 फरवरी । दक्षिण पूर्व रेलवे ने नागपुर रेल मंडल में चल रहे ढांचागत विकास और आधुनिकीकरण कार्यों के कारण शालीमार और लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) के बीच चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। रेलवे की ओर से जारी ताजा अधिसूचना के अनुसार, यह पूर्व में दी गई जानकारी में एक महत्वपूर्ण संशोधन है।

गाड़ी संख्या 18030 (शालीमार-एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस) 4 से 24 अप्रैल, 2026 तक पूरी तरह रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18029 (एलटीटी मुंबई-शालीमार एक्सप्रेस) 6 से 26 अप्रैल, 2026 तक निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 12101 (ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस) अप्रैल माह मे 04, 06, 07, 10, 11, 13, 14, 17, 18, 20 और 21 की तिथियों काे निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 12102 (ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस) : अप्रैल माह की 6, 8, 9, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 22 और 23 तारीख को निरस्त रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना इन परिवर्तनों को ध्यान में रखकर बनाएं और यात्रा से पूर्व रेलवे की वेबसाइट या संबंधित स्टेशन से जानकारी अवश्य प्राप्त करें।