540 मरीजों का उपचार, 199 को मिलेंगे चश्मे, 60 के होंगे निशुल्क ऑपरेशन
कोलकाता, 18 फरवरी। मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी के तत्वावधान में बुधवार 18 फरवरी को दो स्थानों पर स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र परीक्षण शिविरों का आयोजन किया गया। एक शिविर तारकेश्वर धाम में श्री हनुमान परिषद के सहयोग से तथा एक शिविर रानीहाटी, आमता में विधायक सुकांतो पाल के सहयोग से आयोजित किया गया।
इन शिविरों में लगभग 540 रोगियों की जांच की गई। शिविर में आए मरीजों की ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवं सामान्य स्वास्थ्य जांचें निशुल्क की गई। मरीजों को आवश्यकतानुसार दवाइयां भी वितरित की गईं।
नेत्र परीक्षण के दौरान 199 रोगियों को चश्मे की आवश्यकता पाई गई, जबकि 60 मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई।
मोतियाबिंद से प्रभावित रोगियों के ऑपरेशन कोलकाता स्थित मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल में निःशुल्क किये जाएंगे।
कैंप कोऑर्डिनेटर अजय दिवाकर ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी के मानद प्रधान सचिव प्रहलाद रॉय गोयनका की प्रेरणा से आयोजित इन शिविरों को सफल बनाने में डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. सुकांतो राय एवं डॉ. अनिर्बान धर का योगदान सराहनीय रहा। हनुमान परिषद के मुख्य सचिव अरुण डेलिया ने शिविर के सफल संचालन में भरपूर सहयोग दिया।
