अग्रसेन कलाकार स्‍ट्रीट

ओंकार समाचार

कोलकाता, 11 अक्टूबर।  महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर रविवार को कोलकाता महानगर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें अग्रवाल समाज के लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान महाराजा अग्रसेन के जीवन, उनके सामाजिक आदर्शों और समाज में आपसी सहयोग की परंपरा को याद किया गया। वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया।

बड़ाबाजार में कलाकार स्ट्रीट स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाज के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कलाकार स्ट्रीट पर पूजा-अर्चना और पुष्पांजलि

महाराजा अग्रसेन दर्शन समिति की ओर से कलाकार स्ट्रीट-मालापाड़ा मोड़ स्थित अग्रसेन चौक पर पूजा-अर्चना, आरती और पुष्पांजलि का आयोजन किया गया। समारोह में सैकड़ों अग्रवाल बंधुओं ने भाग लिया। समिति के सचिव संदीप गर्ग और महिला समिति की अध्यक्ष दर्शना गर्ग ने विभिन्न संस्थाओं से आए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

आयोजकों के अनुसार, मनीषिका की ओर से अमित केडिया और मोहन केडिया के मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। समारोह में संदीप गर्ग, दर्शना गर्ग, अर्चना गोयल, सरोज अग्रवाल, वीणा केशान, अलका खरकिया, आशा बंसल, मीतू कानोड़िया, गीता अग्रवाल, बबली अग्रवाल, सुलोचना अग्रवाल, रीना टंडन, तारा गोयल, मुक्ता अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, विजय निगानिया, सचिन केडिया, सुशील केडिया, विजय सांगानेरिया, श्याम सुंदर नेवटिया, विनय पांडेय और अशोक अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रहे।