rt

जलपाईगुड़ी, 12 अगस्त । आमबाड़ी-फालाकाटा चिंतामोहन उच्च विद्यालय के छात्रों को डिफेंस और पुलिस जैसी सेवाओं में भर्ती की तैयारी के लिए जल्द ही निःशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग की सुविधा बुधवार से शुरू की गई है। विद्यालय के शिक्षक दीपंकर पाल, रजत शुभ्र साहा और देबव्रत विश्वास के प्रयास से आरडी फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर शुरू हुआ है।

इस पहल को झरना देवनाथ फाउंडेशन के संस्थापक और अमेरिका प्रवासी कल्याण देवनाथ की ओर से आंशिक आर्थिक सहयोग भी मिल रहा है।

विद्यालय के शिक्षक दीपंकर पाल ने कहा कि प्रशिक्षण केंद्र का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के छात्रों को शारीरिक रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रियाओं में हिस्सा लेने के योग्य बनाना है।

इस निःशुल्क प्रशिक्षण केंद्र से विद्यालय के उन कई छात्रों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है, जो भविष्य में सेना, डिफेंस या पुलिस विभाग में नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं।

बताया गया कि प्रशिक्षण के माध्यम से छात्रों की शारीरिक क्षमता, फिटनेस और अनुशासन को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा।

विद्यालय से जुड़े लोगों का मानना है कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान छात्रों को बिना किसी आर्थिक बोझ के बेहतर शारीरिक प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उम्मीद है कि आरडी फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर आने वाले दिनों में छात्रों को विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में महत्वपूर्ण सहयोग देगा।