onkar

पश्चिम मेदिनीपुर, 30 सितंबर । जिले के खड़गपुर लोकल थाना थानांतर्गत बेनापुर रेलवे फाटक के पास बुधवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्धा की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने सुबह रेलवे लाइन पर वृद्धा का शव पड़ा देखा। आशंका है कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है।

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस प्रशासन और रेलवे अधिकारियों को दी सूचना पाकर रेल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वृद्धा का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की व्यवस्था की। साथ ही मृतका की पहचान करने का प्रयास शुरू किया गया है।

रेल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।